Bhai Dooj 2018: कब है भाई दूज कैसे मनायें और जाने क्या है शुभ मुहूर्त?

। यम द्वितीया स्नान ।

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2018 (भाई दूज शुभ मुहूर्त २०१८)


मुहूर्त प्रारंभ: दिनांक 9 नवंबर 2018, दोपहर 1 बजकर 10 मिमट। 
मुहूर्त समाप्त: दिनांक 9 नवंबर 2018, दोपहर 3 बजकर 27 मिनट। 
मुहूर्त अवधि: सिर्फ 2 घंटे 17 मिनट है। 

यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीया (दूज) तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया  के नाम से भी जाना जाता है। इस साल भाई दूज दिनांक 9 नवंबर, 2018 को मनाया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली (Diwali 2018) के सबसे आखिरी दिन यानी पांचवें दिन भाई दूज (Bhai Dooj 2018) का त्योहार मनाया जाता है। 

यह भी पढ़े : गोवर्धन पूजा 2018 

भाई-बहन के रिश्ते का पावन पर्व भाई दूज इस साल 9 नवंबर को मनाया जाएगा. भाई दूज का त्योहार भाई और बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक होता है। ये त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही होता है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना होता है कि इस दिन राखी नहीं बांधी जाती, बल्कि बहनें सिर्फ अपने भाइयों का तिलक करती हैं और आरती उतारती हैं। 

यह भी पढ़े : धनतेरस 2018 

क्या है मान्यता ?

माना जाता है की इस दिन जो भाईबहन एकदूसरे का हाथ पकड़ कर श्री मथुरा धाम में यमुना जी में डुबकी लगते है उन्हें कभी भी यमराज का भय नहीं सताता और मरने के बाद भगावन श्री हरि के धाम बैकुंठ में स्थान मिलता है। यमुना जी में नहाने के लिए इस दिन देश - विदेश से लोग श्री धाम मथुरा जी में आते हैं। 

कैसे करें पूजा? (what is Bhai Dooj Puja Vidhi?) :


१. सबसे पहले चावल के आटे से चौका तैयार करें। 
२. चौके पर भाई को बैठाएं फिर उनके हाथों की पूजा करें। 
३. इसके लिए भाई की हथेली पर आप चावल का घोल लगाएं। 
४. इसके बाद इसमें सिन्दूर लगाकर फूल, पान, सुपारी, द्रव्य आदि हाथों पर रख कर धीरे-धीरे हाथों पर पानी छोड़ते हुए भगवान का ध्यान करें। 
५. बहुत जगहों पर इस दिन बहनें अपने भाइयों की आरती भी उतारती हैं और फिर हथेली में कलावा बांधती हैं। 
६. भाई का मुंह मीठा करने के लिए भाइयों को मिश्री खिलाना चाहिए.
७. शाम के समय बहनें यमराज के नाम से चौमुख दीया जलाकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीए का मुख करके रखें.

 प्रेम से बोलो श्री यमुना महारानी की जय 

Comments