![]() |
।। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाए ।। |
धनतेरस 2018 पूजा मुहूर्त : ५ नवंबर २०१८ (5th of November 2018)
धनतेरस पूजा का मुहूर्त सायं ६:०५ से सायं ८:०१ तक है।
Dhanteras puja muhurt 6:05 PM to 8:01 PM on 5th of November, 2018
प्रदोष कल शाम के ५:२९ से शाम के ८:०७ तक है।
त्रयोदशी तिथि दिनांक ५ नवंबर २०१८ को सुबह 1:24 से रात्रि ११:४६ तक है।
Trayodashi Start on 5th of November, 2018 at 1:24 AM
Trayodashi Ends on 5th of November, 2018 at 11:46 PM
धनतेरस क्या है और क्यों मनाया जाता है ?
धनतेरस का तेव्हार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान धनवंतरि का जनम हुआ था। इसलिए इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है।
धनतेरस दीपावली के दो दिन पहले पड़ता है। इस दिन लोग नए आभुषण , बर्तन , इत्यादि खरीदते है। धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा मन जाता है की समुद्र मंथन के समय कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धनवंतरि हाथ में पीतल के कलश में अमृत ले कर समुद्र से निकले थे। इसलिए इसदिन पीतल के बर्तन इत्यादि खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है।
धनतेरस पूजा कैसे करे?
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर एंवम भगवान धनवंतरि की पूजा एक विशेष मुहूर्त में करनी चाहिए। इसदिन माता लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि की भी पूजा किया जाता है। पूजा के स्थान पे उत्तर दिशा में भगवान कुबेर एवं धनवंतरि देव की स्थापना करें।
भगवान कुबेर को सफेद मिठाई जैसे की दूध की बानी हुई बर्फी इत्याद का भोग लगाएं। भगवान धनवंतरि को पिले मिठाई पसंद है इसलिए उनको का भोग लगाएं। भगवान लक्ष्मी नारायण को भी मीठे का भोग लगाएं। श्री हरि को तुलसी पत्ता बहुत प्रिय है अतः हमेशा तुलसी पत्ते के साथ ही भोग लगाएं। इसके बाद अक्षत , रोली , फल , पुष्प , धुप - दिप इत्यादि अर्पित करे। भगवान कुबेर , धनवंतरि एवं श्री लक्ष्मी नारायण की आरती करें। फिर भजन कीर्तन करे एवं तत्पश्चात प्रसाद बितरण करे।
इसदिन यमराज के नाम से घर के बाहर दीपक जलाया जाता है तथा यमराज को श्रद्धा पूर्वक प्रणाम किया जाता है।
धनतेरस के दिन नए आभूषण , बर्तन क्यों खरीदते है ?
ऐसा मन जाता है कि इस दिन नए सोने - चांदी के आभूषण , बर्तन इत्यादि खरीदने से घर में पुरे साल धन धान्य की कमी नहीं होती है। इस दिन भगवन धनवंतरि हाथ में कलश ले कर प्रगट हुए थे इसी लिए इस दिन नए आभूषण एवं बर्तन ख़रीदे जाते है।
आप सभी को ब्रज अध्यात्म के तरफ से धनतेरस की बहुत बहुत सुभकामनायें
Comments
Post a Comment